पीएमश्री राजकीय बुनियादी विद्यालय रसिकपुर में वार्षिक खेल महोत्सव संपन्न

Updated:
विज्ञापन
पीएमश्री राजकीय बुनियादी विद्यालय रसिकपुर में वार्षिक खेल महोत्सव संपन्न

बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार खेल चुनना चाहिए. खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक मजबूती भी मिलती है.

विज्ञापन

दुमका. पीएमश्री राजकीय बुनियादी विद्यालय रसिकपुर दुमका में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार उपस्थित रहे. खेल महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार एवं विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इसके बाद दोनों ने बैडमिंटन खेलकर दूसरे दिन के खेल कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्राचार्या प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इनमें बुक बैलेंसिंग, म्यूजिकल चेयर, शतरंज, कैरम, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ तथा जलेबी रेस शामिल थे. छात्र-छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार ने कहा कि यह गर्व और ऐतिहासिक क्षण है कि इस प्रकार का आयोजन सरकारी विद्यालय में हो रहा है. बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार खेल चुनना चाहिए. खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक मजबूती भी मिलती है. उन्होंने बच्चों को जीवन की चुनौतियों से डटकर मुकाबला करने और कभी हार न मानने का संदेश दिया. प्राचार्या प्रियंका कुमारी ने कहा कि वार्षिक खेल महोत्सव से बच्चों में खेल के प्रति रुचि, उमंग और ऊर्जा का संचार होता है. ऐसे आयोजनों से बच्चों के मानसिक विकास में मदद मिलती है और वे नशाखोरी जैसी बुराइयों से दूर रहते हैं. समारोह के अंत में जिला खेल पदाधिकारी और प्राचार्या द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सहायक शिक्षिका देवलक्ष्मी, अंजू कुमारी, किरण कुमारी, मंजूलता कुमारी, दुलाल हेंब्रम, आईसीटी इंस्ट्रक्टर बिट्टू बास्की सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Binay Kumar

लेखक के बारे में

By Binay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola