ePaper

कुशमाहा मैदान में लगा वार्षिक मेला, दिखी संताली संस्कृति

Updated at : 15 Jan 2026 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
कुशमाहा मैदान में लगा वार्षिक मेला, दिखी संताली संस्कृति

सांस्कृतिक जागरण समिति के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद सह मेले लगा.

विज्ञापन

रामगढ़. प्रखंड के कुशमाहा–बदरा स्थित सिदो–कान्हू मैदान में गुरुवार को आदिवासी सांस्कृतिक जागरण समिति के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद सह मेले लगा. मेला पिछले 47 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है. झारखंड आंदोलन व राज्य गठन का ऐतिहासिक साक्षी रहा है. समिति का गठन दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रेरणा से झामुमो नेता स्व. पटवारी सोरेन के नेतृत्व में किया गया था. पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि विधायक डॉ. लोईस मरांडी और विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू थे. कार्यक्रम की शुरुआत सिदो–कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई. मेले में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए कई रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. विधायक ने गुरुजी शिबू सोरेन के विचारों को याद करते हुए झारखंड दिवस समारोह में भाग लेने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola