समूह नृत्य में केवी जामताड़ा को मिला पहला स्थान

Updated at : 04 Oct 2024 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
समूह नृत्य में केवी जामताड़ा को मिला पहला स्थान

केंद्रीय विद्यालय में मना राष्ट्रीय एकता पर्व, छात्र-छात्राओं ने दिखाया सांस्कृतिक कौशल

विज्ञापन

दुमका. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन किया गया. इसमें गोड्डा संकुल के सात केंद्रीय विद्यालयों के लगभग 120 छात्रों ने भाग लिया. ””””एक भारत श्रेष्ठ भारत”””” पहल के तहत कई सांस्कृतिक और कलात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया. समूह नृत्य, कला गान, कलाकृति व परियोजना प्रदर्शन और ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिताएं शामिल थीं. कला उत्सव में वोकल म्यूजिक, वाद्य संगीत, नृत्य, नाटक और दृश्य कला का आयोजन भी किया गया. उद्घाटन नामित अध्यक्ष और उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया. समूह नृत्य प्रतियोगिता में केवी जामताड़ा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि केवी दुमका दूसरे स्थान पर रहा. समूह गान में केवी मधुपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि केवी सिंगारसी ने दूसरा और केवी जामताड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया. कलाकृति व परियोजना प्रदर्शन में केवी दुमका ने पहला स्थान और केवी गिरिडीह ने दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में केवी सिंगारसी प्रथम, केवी दुमका द्वितीय, और केवी गोड्डा तृतीय स्थान पर रहे. नृत्य प्रतियोगिता में केवी दुमका ने मारी बाजी कला उत्सव के अंतर्गत, वोकल संगीत में केवी जामताड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि केवी मधुपुर और केवी सिंहारसी ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया. नृत्य में केवी दुमका ने पहला, केवी जामताड़ा ने दूसरा, और केवी गिरिडीह ने तीसरा स्थान हासिल किया. दृश्य कला में केवी सिंहारसी ने पहला, केवी गिरिडीह ने दूसरा और केवी जामताड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों की कला और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विविधता की भावना को भी मजबूत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola