ePaper

कार्यशाला में कृषि योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated at : 18 Dec 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यशाला में कृषि योजनाओं की दी गयी जानकारी

प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा एवं प्रमुख मार्शिला वास्की की उपस्थिति में रबी कार्यशाला हुई.

विज्ञापन

रानीश्वर. प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा एवं प्रमुख मार्शिला वास्की की उपस्थिति में रबी कार्यशाला हुई. इसमें बीडीओ ने कृषक मित्रों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का निर्देश देते हुए कहा कि वे किसानों तक सरकार की कृषि योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें. इस दौरान धान अधिप्राप्ति, डिजिटल क्रॉप सर्वे व बिरसा फसल बीमा योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके तहत किसानों को रबी फसलों की खेती से संबंधित जानकारी दी गयी. बीडीओ ने मनरेगा के तहत बने बिरसा सिंचाई कूप एवं तालाबों के आसपास दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित करने का सुझाव दिया. धान अधिप्राप्ति के लिए लैंप्सकर्मियों एवं कृषक मित्रों को किसानों का पंजीकरण कराने तथा अधिक से अधिक धान बिक्री हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया. डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने पर जोर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola