ePaper

धान के खेत में काम कर रहे युवक की वज्रपात से मौत

Updated at : 30 Jul 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
धान के खेत में काम कर रहे युवक की वज्रपात से मौत

बारिश के दौरान भी नरेश मरांडी अपने खेत की जुताई कर रहा था. इसी बीच तेज गर्जना के साथ बगल के खेत में गिरी आकाशीय बिजली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

रामगढ़. आकाशीय बिजली गिरने के कारण रामगढ़ थाना क्षेत्र के कंजवे ग्राम निवासी 30 वर्षीय युवक नरेश मरांडी की मौत हो गयी है. घटना बुधवार सुबह लगभग 8:00 बजे की है. नरेश मरांडी बुधवार की सुबह करीब 8 बजे अपने खेत में हल चला रहा था. उसका भाई भी बगल के खेत में काम कर रहा था. इसी बीच जबरदस्त बारिश शुरू हो गई.बारिश के दौरान भी नरेश मरांडी अपने खेत की जुताई कर रहा था. इसी बीच तेज गर्जना के साथ बगल के खेत में आकाशीय बिजली गिरी. आकाशीय बिजली ने नरेश मरांडी को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी तत्काल मौत हो गई. बगल के खेत में काम कर रहा नरेश का भाई एवं उसके दोनों बैल बाल-बाल बच गए. अचेत पडे नरेश मरांडी को उसके परिजन एवं पडोसी स्थानीय चिकित्सक के पास ले गये. लेकिन चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. वज्रपात से नरेश के मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण उसके घर में जमा हो गए. बेटे की असमय मौत से नरेश की मां तथा अन्य परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा हो गया. थाना प्रभारी मनीष कुमार के अनुसार मृतक के परिजनों द्वारा वज्रपात से मौत होने की कोई जानकारी थाने में नहीं दी गयी है. मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola