घरवालों ने शराब के लिए पैसे नहीं दिये तो ट्रेन से कटकर युवक ने दे दी जान

Published by : ANAND JASWAL Updated At : 17 May 2026 6:13 PM

विज्ञापन

वह गुस्से में घर से निकलकर रेलवे स्टेशन की ओर चला गया और वहां ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी.

विज्ञापन

दुमका रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना, सिर व धड़ हो गया था अलग संवाददाता, दुमका दुमका नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कड़हलबिल के रहनेवाले 19 साल के युवक ने रविवार को दुमका रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सारगेन बेसरा ने अपने पिता से शराब पीने के लिए पचास रुपये की मांग की थी. पिता से जब पैसे नहीं मिले, तो वह गुस्से में घर से निकलकर रेलवे स्टेशन की ओर चला गया और वहां ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि बायें हाथ की कलाई भी कट गयी. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. पलाश के पेड़ से लटक कर युवती ने दी जान इधर, दुमका के दिग्घी ओपी थाना क्षेत्र के गोलपुर की रहनेवाली मोनिका हेंब्रम, पिता स्व मंगल हेंब्रम का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शहरघाटी में पलाश के पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया. मृतका का शव दुपट्टे के सहारे पलाश के पेड़ से लटक रहा था. बताया जा रहा है कि मोनिका की किसी युवक से दोस्ती थी. वह उसी के साथ इन दिनों रह रही थी. वह तीन दिनों से गायब थी. बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola