महिला कोषांग में हुई चार मामलों की सुनवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

महिला थाना में मामला सलटाते कोषांग सदस्य. दुमका : महिला थाना में संचालित महिला कोषांग की बैठक रविवार को थाना प्रभारी पूनम टोप्पो की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सुलह-समझौते के आधार पर चार मामलों का निष्पादन किया गया. इनमें बांदो हरिपुर की सीमा देवी व कालाडुमरिया-तालझारी के विरेंद्र मिर्धा, रानीश्वर पालोपिसा की उर्मिला देवी […]
विज्ञापन
महिला थाना में मामला सलटाते कोषांग सदस्य.
दुमका : महिला थाना में संचालित महिला कोषांग की बैठक रविवार को थाना प्रभारी पूनम टोप्पो की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सुलह-समझौते के आधार पर चार मामलों का निष्पादन किया गया. इनमें बांदो हरिपुर की सीमा देवी व कालाडुमरिया-तालझारी के विरेंद्र मिर्धा, रानीश्वर पालोपिसा की उर्मिला देवी व रामपुर-कुरुवा के संतोष मिर्धा, पुराना दुमका-कुमारपाड़ा की सपना बास्की व पथरगामा-कोरका के नंदकिशोर तांती तथा रामपुर-कुरुवा के बेदिनाथ हांसदा व उनकी पत्नी का मामला शामिल था. अन्य मामलों में द्वितीय पक्ष मौजूद नहीं था. सुनवाई में महिला कोषांग के सदस्य किरण तिवारी, मेरीनीला मरांडी, मनोज कुमार घोष, एएसआई विकास बास्की व पेमेली मडैया तथा योगेंद्र शर्मा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




