सीएनटी व एसपीटी एक्ट के संशोधन से ही होगा राज्य का विकास : डॉ लोइस

Published at :15 Jan 2017 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
सीएनटी व एसपीटी एक्ट के संशोधन से ही होगा राज्य का विकास : डॉ लोइस

दलाही : समाज कल्याण मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ लोइस मरांडी पश्चिमी मसलिया के गुमरो पहाड़ में आयोजित वन भोज में शरीक हुईं. मंत्री डॉ मरांडी ने उपस्थित लोगों को सीएनटी एसपीटी एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सीएनटी व एसपीटी के संशोधन से ही झारखंडवासियों का और राज्य का विकास […]

विज्ञापन

दलाही : समाज कल्याण मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ लोइस मरांडी पश्चिमी मसलिया के गुमरो पहाड़ में आयोजित वन भोज में शरीक हुईं. मंत्री डॉ मरांडी ने उपस्थित लोगों को सीएनटी एसपीटी एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सीएनटी व एसपीटी के संशोधन से ही झारखंडवासियों का और राज्य का विकास होगा.

इससे जनता को लाभ मिलेगा. विपक्ष के लोगों ने भोली- भाली जनता को बरगलाने का काम किया है. विपक्ष के लोगों के बातों में न फंसे, सरकार जनता की हित में काम कर रही है. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन- जन तक पहुंचाने की बात कही तथा लोगों को सरकरी योजनाओं का लाभ लेने को प्रेरित किया. मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्ता, मुकेश अग्रवाल, महेश गण, अजय पाठक, राजेंद्र सिंह, मनोज यादव, दशरथ रुंज, जितेन दास, विकास दास, अक्षय दास, लाल्टू नंदी, राजेश नंदी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola