सेंदरा के साथ हुआ सोहराय का समापन

Published at :15 Jan 2017 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
सेंदरा के साथ हुआ सोहराय का समापन

दुमका : संताल आदिवासियों का महत्वपूर्ण पर्व सोहराय का समापन मकर संक्रांति के अवसर पर एसपी कॉलेज में मांदर की थाप से हुई. शनिवार को छात्रों ने शिकार अर्थात सेंदरा कर पर्व का समापन किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी सेंगल अभियान के नेता सालखन मुर्मू एवं सुमित्रा मुर्मू शामिल हुए […]

विज्ञापन

दुमका : संताल आदिवासियों का महत्वपूर्ण पर्व सोहराय का समापन मकर संक्रांति के अवसर पर एसपी कॉलेज में मांदर की थाप से हुई. शनिवार को छात्रों ने शिकार अर्थात सेंदरा कर पर्व का समापन किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी सेंगल अभियान के नेता सालखन मुर्मू एवं सुमित्रा मुर्मू शामिल हुए तथा छात्र-छात्राओं के साथ मांदर की थाप पर जमकर थिरके.

परांपरिक लांगड़े नृत्य प्रस्तुत किया गया. इससे पहले छात्रों ने शिकार किया. उसके बाद नहा-धो कर मरांग बुरू की पूजा अर्चना नायकी शशिकांत मरांडी की मौजूदगी में की गयी. बाद हड़िया फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. हड़िया फोड़ने में ऐलिस मुर्मू ने सफलता हासिल की. प्रसाद के रूप में पूआ-पकवान, मुढ़ी का वितरण किया गया. इस अवसर पर कुड़म नायकी चंद्रशेखर मुर्मू, प्यारेलाल बेसरा, मुनिलाल हांसदा, अविलाल सोरेन, शनिलाल हेंब्रम, प्रेम प्रकाश टुडू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola