बोरियो में विवाहिता की हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार

Published at :15 Jan 2017 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
बोरियो में विवाहिता की हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार

बोरियो : थाना क्षेत्र के रंगमटिया गांव में शुक्रवार की रात 19 वर्षीय विवाहिता सुनीता सोरेन की पति बबलू बास्की द्वारा ही हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. मामले की सूचना पाते ही घटनास्थल पर बोरियो थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी व एएसआई मनोज सिंह अपने दल-बल के साथ पहुंच कर शव को […]

विज्ञापन

बोरियो : थाना क्षेत्र के रंगमटिया गांव में शुक्रवार की रात 19 वर्षीय विवाहिता सुनीता सोरेन की पति बबलू बास्की द्वारा ही हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. मामले की सूचना पाते ही घटनास्थल पर बोरियो थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी व एएसआई मनोज सिंह अपने दल-बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया.

मामले को लेकर मृतका के पिता बबलू बास्की ने बताया कि दो वर्ष पूर्व बेटी सुनीता ने रंगमटिया-2 गांव निवासी बबलू बास्की के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद कुछ माह तक दोनों का संबंध अच्छा था. लगभग एक वर्ष पूर्व से बबलू लगातार सुनीता के साथ प्रताड़ित करता था. मारपीट करता था. बेटी की मौत की सूचना के बाद जब यहां पहुंचा तो देखा

बोरियो में विवािहता…
कि बेटी के गले पर निशान था. जिससे प्रतीत होता कि गला में रस्सी लगाकर उसकी हत्या कर दी गयी है. हालांकि थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या मामले का खुलासा होगा. बहरहाल हत्या के आरोपित पति बबलू बास्की को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. हत्या का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola