पारा शिक्षक 20 को करेंगे विधानसभा का घेराव

दुमका : जेटेट सफल पारा शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को शिक्षक संघ भवन में जिला अध्यक्ष मोहन मंडल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें श्री मंडल ने कहा कि जेटेट सफल पारा शिक्षकों को छलने का काम कर रही है. कहा कि सरकार के मुख्य सचिव ने संघ के राज्य कमेटी से शिक्षकों के समायोजन […]
दुमका : जेटेट सफल पारा शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को शिक्षक संघ भवन में जिला अध्यक्ष मोहन मंडल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें श्री मंडल ने कहा कि जेटेट सफल पारा शिक्षकों को छलने का काम कर रही है. कहा कि सरकार के मुख्य सचिव ने संघ के राज्य कमेटी से शिक्षकों के समायोजन शीघ्र करने की बात कही थी. पर साल भर बीतने के बाद भी सरकार के तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है. बैठक में 17 जनवरी से चलने वाली विधानसभा सत्र का घेरव 20 जनवरी को करने का निर्णय लिया.
राज्य कमेटी में जिला से मोहन मंडल को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर जिले के जेटेट सफल पारा शिक्षकों ने बधाई दी. बैठक में मोहन मंडल का जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर धर्मेंद्र कुमार राय को कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया. श्री राय ने कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं है. संघ जिले के सभी जेटेट सफल पारा शिक्षकों विधानसभा घेराव में अधिक संख्या में आने का आह्वान करता है. बैठक में मनोज कुमार साह, विकास ठाकुर, डॉ घनश्याम यादव, उमेशचंद्र मंडल, गौतम नाग, जीवन नाग, सुकुमार राउत, दिलीप दास, अनिल कुमार, पलटन सोरेन, कुणाल उपाध्याय, कल्पना कुमारी, मो अब्दुला, मनोज कुमार पाल, अंजनी कुमार, रूपलाल मंडल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




