11225 लाभुकों को मिलेगा आवास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2017 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

विकास. जिला समन्वय समिति की बैठक में डीसी ने दिया आदेश अिधकािरयों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी राहुल कुमार सिन्हा. फोटो। प्रभात खबर मनरेगा में अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन न होने पर जरमुंडी, काठीकुंड व रामगढ़ बीडीओ और बीपीओ से स्पष्टीकरण व्यापक अभियान चलाकर वृद्धों को पेंशन से जोड़ने तथा खाता खोलने के मामलों […]
विज्ञापन
विकास. जिला समन्वय समिति की बैठक में डीसी ने दिया आदेश
अिधकािरयों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी राहुल कुमार सिन्हा. फोटो। प्रभात खबर
मनरेगा में अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन न होने पर जरमुंडी, काठीकुंड व रामगढ़ बीडीओ और बीपीओ से स्पष्टीकरण
व्यापक अभियान चलाकर वृद्धों को पेंशन से जोड़ने तथा खाता खोलने के मामलों को दूर करने का निर्देश
सामाजिक सुरक्षा के पेंशन लाभुकों के बैंक खाता एवं आधार को जोड़ते हुए विभागीय वेबसाइट में हो प्रविष्ट
दुमका : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा है कि सामाजिक आर्थिक जातिगत गणना (एसइसीसी) के आलोक में आवास विहीन अथवा एक कमरा वाले 11225 लाभुकों को इस वित्तीय वर्ष में योजना से लाभान्वित किया जायेगा. इस योजना का क्रियान्वयन उन्होंने पूरी तत्परता से किये जाने का आदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया है. उपायुक्त ने मनरेगा में अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन न होने पर जरमुंडी, काठीकुंड और रामगढ़ के बीडीओ और बीपीओ से स्पष्टीकरण पूछे जाने का भी निर्देश दिया. सामाजिक सुरक्षा के पेंशन लाभुकों के बैंक खाता एवं आधार को जोड़ते हुए
विभागीय वेबसाइट में प्रविष्ट करने का आदेश भी उनके द्वारा दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि एक व्यापक अभियान चलाकर वृद्धों को पेंशन से जोड़ा जाय तथा बैंक में खाता खोलने संबंधित लंबित मामलों को दूर किया जाय. इस वित्तीय वर्ष में कल्याण के तहत बांटी जाने वाली साइकिलों के ससमय वितरण का निर्देश भी उपायुक्त ने दिया. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार, निदेशक डीआरडीए दिलेश्वर महतो, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंद्रशेखर पांडेय, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित लीड बैंक मैनेजर ई कुजूर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




