बाबा फौजदारीनाथ की पूजा को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Dec 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़. बासुकिनाथ : पौष मास सोम प्रदोष तिथि पर सोमवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जर्लापण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. गर्भगृह का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ी. शिवभक्तों ने कडाके के ठंड में […]
विज्ञापन
मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़.
बासुकिनाथ : पौष मास सोम प्रदोष तिथि पर सोमवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जर्लापण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. गर्भगृह का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ी. शिवभक्तों ने कडाके के ठंड में भी पवित्र शिवगंगा में डूबकी लगा कर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिवगंगा से गर्भगृह द्वार तक दंडवत प्रणाम किया. सम्पूर्ण मंदिर परिसर हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा. मंदिर प्रांगण में शिवभक्तों ने कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किया.
नववर्ष को लेकर बढ़ी भीड़
नव वर्ष 2017 के आगमन एवं पुराने वर्ष की विदाई में चार दिन शेष बचे हैं एेसे में बंगाल, बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिलों से महिला पुरूष भक्तों की भीड़ मंदिर में देखी गयी. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




