छात्रावास से तीर-धनुष जब्त किये जाने पर एतराज जताया

दलाही : मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कालीपाथर के फुटबॉल मैदान में गुरुवार को संतालपरगना स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान लखन सोरेन ने की. लोगों ने एक स्वर में रघुवर सरकार द्वारा परिभाषित स्थानीय नीति तथा सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन पर क्षोभ जताया. साथ ही एसपी कॉलेज छात्रावास से […]
दलाही : मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कालीपाथर के फुटबॉल मैदान में गुरुवार को संतालपरगना स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान लखन सोरेन ने की. लोगों ने एक स्वर में रघुवर सरकार द्वारा परिभाषित स्थानीय नीति तथा सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन पर क्षोभ जताया. साथ ही एसपी कॉलेज छात्रावास से तीर-धनुष को जब्त किए जाने एतराज जताया. पीटर हेम्ब्रम ने कहा कि वर्तमान स्थानीय नीति से आदिवासी, मूलवासी तथा झारखंड के मूल रैयतों को कभी भी लाभ नहीं मिलेगा.
इससे सिर्फ बाहरी लोगों को ही लाभ मिल सकेगा. इससे पहले भी लोग विस्थापन की मार झेल चुके हैं. कहा गया कि सरकार ने संशोधन को वापस नहीं लिया, तो विरोध को तेज किया जायेगा. कार्यक्रम में शिशु सोरेन, प्रधान हांसदा, पुलिस मुर्मू, मण्डल सोरेन, बहादुर टुडू, सार्वेन हांसदा, नुनुलाल मरांडी, कालेश्वर मुर्मू, अर्जुन कुमार हांसदा, मिरुदी मुर्मू, रेणुका टुडू आदि ने अपनी-अपनी बात को मंच से रखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




