सिक्रेट हार्ट में क्रिसमस गैदरिंग समारोह का आयोजन

दुमका : सिक्रेट हार्ट विद्यालय में मंगलवार को क्रिसमस गैदरिंग समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस के गीतों पर एक से एक प्रस्तुती दी. स्कूली छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस कैरोल गीत के अलावा क्रिसमस अन्य गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विद्यालय के छात्रों ने यीशु मसीह के […]
दुमका : सिक्रेट हार्ट विद्यालय में मंगलवार को क्रिसमस गैदरिंग समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस के गीतों पर एक से एक प्रस्तुती दी. स्कूली छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस कैरोल गीत के अलावा क्रिसमस अन्य गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विद्यालय के छात्रों ने यीशु मसीह के जन्म के बारे में नाट्य प्रस्तुत किया. शिक्षक देवाशीष ने क्रिसमस के बारे में बताया कि यीशु मसीह के जन्म की खुशी में इस त्यौहार को मनाया जाता है. उन्होंने यीशु मसीह के जन्म के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया. मंच का संचालन अमरनाथ ने किया. मौके पर अमित झा, रमाकांत सोरेन, अंकन, इंद्रीप, सनी, तापस, गौरव, शशि, ममता, निली, पल्लवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




