निधन की खबर से झारखंड, पश्चिम बंगाल व असम में चर्च से जुड़े लोगों में शोक की लहर

Published at :08 Dec 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
निधन की खबर से झारखंड, पश्चिम बंगाल व असम में चर्च से जुड़े लोगों में शोक की लहर

दुमका : नार्दन इवानजेलिकल लुथेरियन चर्च (एनईएलसी) के सेकरेट्री सरोज चंद झा नहीं रहे. उनका आकस्मिक निधन दुर्गापुर में हो गया. मंगलवार की दोपहर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उन्हें मोहलपहाड़ी मसीही अस्पताल ले जाया गया था. वहां से उन्हें बाद में दुर्गापुर बेहतर इलाज के लिये ले जाया गया. जहां […]

विज्ञापन

दुमका : नार्दन इवानजेलिकल लुथेरियन चर्च (एनईएलसी) के सेकरेट्री सरोज चंद झा नहीं रहे. उनका आकस्मिक निधन दुर्गापुर में हो गया. मंगलवार की दोपहर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उन्हें मोहलपहाड़ी मसीही अस्पताल ले जाया गया था. वहां से उन्हें बाद में दुर्गापुर बेहतर इलाज के लिये ले जाया गया. जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. सरोज चंद झा 1996 से एनइएलसी चर्च के सेकरेट्री थे. देर शाम उनके शव को दुमका बंदरजोरी स्थित एनइएलसी मुख्यालय लाया गया. उनके निधन की खबर से झारखंड, पश्चिम बंगाल व असम में चर्च से जुड़े लोगों में शोक की लहर है. रात तक बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए बंदरजोरी चर्च पहुंच चुके थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola