पुलिस से हाथ छुड़ाकर कोर्ट से भाग निकला आरोपित

Published at :08 Dec 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस से हाथ छुड़ाकर कोर्ट से भाग निकला आरोपित

दुमका : दुमका के व्यवहार न्यायालय परिसर के बाहर बुधवार की शाम गैर जमानतीय धारा का नामजद अभियुक्त सूरज कुमार अमन पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग निकला. उसे पकड़ने के लिए दो पीसीआर वैन और कैदी वाहन में चलनेवाले सशस्त्र पुलिस जवानों को बुलाया गया पर वह पकड़ में नहीं आया. पुलिस की यह फजीहत […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका के व्यवहार न्यायालय परिसर के बाहर बुधवार की शाम गैर जमानतीय धारा का नामजद अभियुक्त सूरज कुमार अमन पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग निकला. उसे पकड़ने के लिए दो पीसीआर वैन और कैदी वाहन में चलनेवाले सशस्त्र पुलिस जवानों को बुलाया गया पर वह पकड़ में नहीं आया. पुलिस की यह फजीहत कोर्ट हाजत के पास हुई. जानकारी के मुताबित सरैयाहाट के रौधिया गांव के जयंत कुमार दास ने इसी गांव के सूरज कुमार अमन पर जबरन धान काटने का आरोप लगाते हुए भादवि की धारा 379 के तहत सरैयाहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया था.

पुलिस से हाथ छुड़ाकर…
इस केस में अग्रिम जमानत के लिए सूरज ने दो दिनों पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अदालत में अग्रिम जमानत की अरजी डाली थी, जो खारिज कर दी गयी. वह अग्रिम जमानत के लिए हाइकोर्ट में अपील करना चाहता था. जिसके लिए वह सर्टिफाइड कॉपी निकालने के लिए बुधवार को कोर्ट आया था.
इसी दौरान सरैयाहाट थाना के पुलिस को इस बात की भनक लग गयी. एसआइ फकरू पुलिस बल के सहयोग से उसे गिरफ्तार करने लगे तो पहले तो उसने अपना बैग दूसरे को दिया और फिर हाथ छुड़ा कर बंदोबस्त कोर्ट परिसर के रास्ते भाग खड़ा हुआ. तत्काल एसपी को इस बात की सूचना दी गयी तो मौके पर दो पीसीआर वैन भेजे गये पर पुलिस उसे दोबारा नहीं पकड़ पायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola