एसपी से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार

Published at :07 Dec 2016 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार

दुमका : रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक महिला ने एसपी प्रभात कुमार को एक आवेदन दे कर उसकी बेटी को दिल्ली से सकुशल बरामदगी करा घर ला देने की मांग की है.जानकारी के अनुसार रामगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर निवासी रिपनिया पार्वती हेंब्रम ने एसपी से उसकी बेटी को मानव तस्कर समूह से रिहा कराने की […]

विज्ञापन

दुमका : रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक महिला ने एसपी प्रभात कुमार को एक आवेदन दे कर उसकी बेटी को दिल्ली से सकुशल बरामदगी करा घर ला देने की मांग की है.जानकारी के अनुसार रामगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर निवासी रिपनिया पार्वती हेंब्रम ने एसपी से उसकी बेटी को मानव तस्कर समूह से रिहा कराने की गुहार लगायी है. उसने एसपी को जानकारी दी है

कि उसकी 11 वर्षीय बेटी सावित्री मरांडी वर्ष 2011 से ही मानव तस्कर समूह के चंगुल में फंस गयी है. उसकी बेटी को रामगढ़ प्रखंड मयूरनाथ गांव के मेरी उर्फ मीनू टुडू बहला-फुसला कर दिल्ली ले गयी थी. महिला को आशंका है उसकी बेटी को कहीं बेच दिया गया है. लक्ष्मी प्लेसमेंट नामक संस्था युवती के नाम से वेतन उठाती है. संस्था का फोन नंबर भी उसने एसपी को दिया है. एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए थाना को निर्देश दिया गया है. केस के लिए आइओ को निर्देश दे दिया गया है युवती की खोज के लिए महिला थाना पुलिस को दिल्ली रवाना किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola