मवेशी लदा ट्रक पकड़ाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Dec 2016 2:40 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका सिउड़ी मुख्य पथ पर रघुनाथपुर मोड़ के पास पकड़ा गया ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार ट्रक पर सवार तीन व्यपारी भी ट्रक से उतर कर भाग गये पशुओं को बंगाल ले जाने के फिराक में थे पशु तस्कर रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के दुमका सिउड़ी मुख्य पथ पर रघुनाथपुर मोड़ के पास मंगलवार […]
विज्ञापन
दुमका सिउड़ी मुख्य पथ पर रघुनाथपुर मोड़ के पास पकड़ा गया ट्रक
चालक ट्रक लेकर फरार
ट्रक पर सवार तीन व्यपारी भी ट्रक से उतर कर भाग गये
पशुओं को बंगाल ले जाने के फिराक में थे पशु तस्कर
रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के दुमका सिउड़ी मुख्य पथ पर रघुनाथपुर मोड़ के पास मंगलवार की अहले सुबह मवेशी से लदा एक ट्रक पकड़ाया है. मिली जानकारी के अनुसार दुमका की ओर से मवेशी ट्रक का पीछा रघुनाथपुर मोड़ के पास ट्रक को ओवरटेक कर रोका. इस क्रम में और तीन ट्रक जिसमें मवेशी लदा था. चालक ट्रक लेकर फरार होने में सफल हो गया. रघुनाथपुर मोड़ के पास ट्रक को रोके जाने की भनक लगते ही उस पर सवार तीन व्यपारी ट्रक से उतर कर भाग गये.
पकड़े गये ट्रक चालक व अन्य मवेशी व्यापारी को ट्रक सहित दुमका ले जाया गया. इसकी सूचना मिलने पर रानीश्वर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. स्थानीय लोग भी जूट गये. सभी के उपस्थिति में पकड़े गये ट्रक को दुमका ले जाया गया. मवेशी से लदे ट्रक का नंबर डब्लु बी 23 ए 8230 है. मौके पर पहुंचे रानीश्वर थाना के सअनि दिनेश कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मवेशी से लदा ट्रक को दुमका से पहुंचे पशु चिकित्सक ने जब्त किया है. जब्त ट्रक को दुमका ले जाया गया है. दुमका के गोशाला में मवेशियों को रखा जायेगा. दुमका सिउड़ी से होकर अक्सर बिहार व झारखंड के विभिन्न जहगों से मवेशियों को ट्रक पर लाद कर बंगाल भेजा जाता है. जानकारी के अनुसार बंगाल से गंगा नदी पार कर मवेशियों को बांगलादेश भेजा जाता है. ट्रको पर लाद कर मवेशियों को बंगाल भेजे जाने में पुलिस की संलिप्तता साफ झलक रही है. रानीश्वर में इसके पहले अभाविप कार्यकर्त्ताओं द्वारा बर्डर के पास ट्रक पर लदे मवेशियों को रोक कर रानीश्वर थाना को सुपूर्द किया गया था. मवेशी से लदा ट्रक सीरियल स्पीड ब्रेकर पर भी गाड़ी की गति कम नहीं होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




