दुमका में दो अलग-अलग जगह से दो शव बरामद

Published at :06 Dec 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका में दो अलग-अलग जगह से दो शव बरामद

दलाही में युवक का शव कुएं से बरामद जामा में वहिंगा नदी में वृद्धा का शव बरामद दलाही/जामा : मसलिया थाना क्षेत्र के बेदियकोला गांव के एक कच्चा कुआं से सोमवार को 26 वर्षीय युवक का पुलिस ने बरामद किया.मिली जमकारी के अनुसार शुक्रवार 12 बजे से घर से सनत हेम्ब्रम हथियापाथर गांव के सुरेश […]

विज्ञापन

दलाही में युवक का शव कुएं से बरामद

जामा में वहिंगा नदी में वृद्धा का शव बरामद
दलाही/जामा : मसलिया थाना क्षेत्र के बेदियकोला गांव के एक कच्चा कुआं से सोमवार को 26 वर्षीय युवक का पुलिस ने बरामद किया.मिली जमकारी के अनुसार शुक्रवार 12 बजे से घर से सनत हेम्ब्रम हथियापाथर गांव के सुरेश बेसरा के साथ निकला था.परिजन दो दिन से काफी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसके बारे में कोई खोज-खबर नहीं मिल रहा था. गांव का एक युवक जब पानी लेने कुआ पहुंचा तो उसने उफने हुए शव को देखा तथा परिजनों को जानकारी दी. परिजनों ने मसलिया थाना पुलिस को खबर किया. मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है.पुलिस छानबीन कर रही है.मृतक के सनत हेंब्रम शादीशुदा था. उसे एक 8 वर्षीय पुत्री भी है. मृतक की पत्नी से पुलिस पूछताछ कर रही है.
वहीं जामा प्रतिनिधि के अनुसार जामा थाना क्षेत्र के आसनसोल कुरूवा के वहिंगा नदी में एक 70 वर्षीय वृद्धा की लाश बरामद हुई. बताया जा रहा है कि वृद्धा की लाश तीन चार दिन से वहीं पड़ी हुई थी. जामा थाना पुलिस को सूचना मिलते ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया गया है. शव की पहचान अबतक नहीं हो पायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola