31 लाख रुपये के साथ पांच नक्सली गिरफ्तार

दुमका : दुमका पुलिस ने भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मिथिलेश मंडल उर्फ जगदीश उर्फ मोछू उर्फ मोटा और उसके चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लेवी के 31.53 लाख रुपये (सभी 500 और 1000 के पुराने नोट) बरामद हुए हैं. नक्सली इन नोटों को बदलने की योजना में थे. एसपी प्रभात […]
दुमका : दुमका पुलिस ने भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मिथिलेश मंडल उर्फ जगदीश उर्फ मोछू उर्फ मोटा और उसके चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लेवी के 31.53 लाख रुपये (सभी 500 और 1000 के पुराने नोट) बरामद हुए हैं. नक्सली इन नोटों को बदलने की योजना में थे. एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इनके पास से एक महिंद्रा टीयूवी, एक स्विफ्ट डिजायर कार, दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, कई बैंक खाते, चेकबुक, इंश्योरेंस के पेपर, एटीएम और नक्सली साहित्य आदि जब्त किये गये हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मिथिलेश उर्फ मोछू को चांदनी चौक से नारगंज जानेवाली पक्की सड़क पर धनकुट्टा व सरुवापानी के बीच गुमरा नदी के पुल के पास गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




