आप का निकला आक्रोश मार्च

दुमका नगर : आम आदमी पार्टी द्वारा सोमवार को टीन बाजार चौक से उपायुक्त कार्यालय तक नोटबंदी के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला. इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के कारण हुई मृत्यु पर 20 लाख मुआवजा, विदेशों में जमा कालेधन को वापस लाने तथा कालधन रखने वालों के नाम सार्वजनिक करने को लेकर राष्ट्रपति के […]
दुमका नगर : आम आदमी पार्टी द्वारा सोमवार को टीन बाजार चौक से उपायुक्त कार्यालय तक नोटबंदी के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला. इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के कारण हुई मृत्यु पर 20 लाख मुआवजा, विदेशों में जमा कालेधन को वापस लाने तथा कालधन रखने वालों के नाम सार्वजनिक करने को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा गया. जिला संयोजक व्यास कुमार उपाध्याय ने कहा कि देश में नोटबंदी से सिर्फ आमजनों को परेशानी हो रही है.
किसान बुआई नहीं कर पा रहे हैं. बीमार पैसे रहते हुए भी इलाज नहीं करा पा रहा है. प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले के कारण आज लोग दम तोड़ रहे हैं. आक्रोश मार्च में मानस दास, रूसीलाल टुडू, रसका सोरेन, कमलदीप शर्मा, सीमा भूमिज, सामवेल सोरेन, रहमतुला अंसारी, लतिफ अंसारी, मधुसूदन राय, कर्ण टुडू, मनोज केशरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




