एसपी कॉलेज के हॉस्टल पर छापा, 25 हजार तीर-धनुष व तलवार मिले

दुमका : 25 नवंबर को झारखंड बंद के दौरान दुमका में एसपी कॉलेज के सामने हुई आगजनी की घटना के बाद प्रशासन ने सोमवार को कॉलेज के महिला हॉस्टल सहित आठ हॉस्टलों में छापे मारे. करीब छह घंटे तक चली कार्रवाई में कमरे और आसपास की झाड़ियों से भारी मात्रा में परंपरागत हथियार व आपत्तिजनक […]
दुमका : 25 नवंबर को झारखंड बंद के दौरान दुमका में एसपी कॉलेज के सामने हुई आगजनी की घटना के बाद प्रशासन ने सोमवार को कॉलेज के महिला हॉस्टल सहित आठ हॉस्टलों में छापे मारे. करीब छह घंटे तक चली कार्रवाई में कमरे और आसपास की झाड़ियों से भारी मात्रा में परंपरागत हथियार व आपत्तिजनक सामान जब्त किये गये. बताया जाता है कि पुलिस को 20 से 25 हजार तीर-धनुष, तलवार, लोहे के रड, लाठी-डंडे, अश्लील सीडी और अन्य आपत्तिजनक सामान मिले हैं. इन सामानों की बरामदगी के बाद डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने हॉस्टल को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का आदेश दिया है. सिदो-कान्हू मुरमू विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी सोमवार से होनेवाली परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




