उपाधि पाने के लिये अब आवेदन पांच दिसंबर तक

दुमका : सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अब जनवरी में होने की संभावना जतायी जा रही है. राजभवन से कुलाधिपति के कार्यक्रम तय होने के बाद अधिसूचना विश्वविद्यालय प्रशासन जारी करेगा. दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर निर्धारित की गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय […]
दुमका : सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अब जनवरी में होने की संभावना जतायी जा रही है. राजभवन से कुलाधिपति के कार्यक्रम तय होने के बाद अधिसूचना विश्वविद्यालय प्रशासन जारी करेगा. दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर निर्धारित की गयी है.
परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय सिन्हा ने बताया कि प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्र नये आवेदन फार्म भर निश्चित अवधि पर कॉलेज प्राचार्य एवं विभागाध्यक्षों के पास जमा कर सकते है. पुराने आवेदन फाॅर्म मान्य नहीं होंगे. डॉ सिन्हा ने बताया कि आवेदन फार्म जमा करने के लिए छात्रों को परीक्षा विभाग के चक्कर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है. फार्म विश्वविद्यालय के वेबसाईट से भी डाउनलोड किया जा सकेगा.
कॉलेज प्राचार्य एवं विभागाध्यक्षों को प्राप्त आवेदन की जांच कर 7 दिसंबर तक अग्रसारित कर विश्वविद्यालय मुख्यालय में जमा कराने का निर्देश जारी किया गया है. इसके बाद जमा करने वाले आवेदन अमान्य होंगे. दीक्षांत समारोह में उपाधि इस बार वर्ष 2012 से वर्ष 2015 तक डिग्री उत्तीर्ण करने वाले, 2010 से वर्ष 2014 तक पीजी करने वाले, 2012 से 2015 तक बीएड एवं 2013 से 2015 तक एमएड करने वाले छात्र शामिल हो सकते है. वहीं बीबीए, बीसीए, एएसपीएसएम डिग्री 3 के छात्र वर्ष 2012 से 2015 तक के उत्तीर्ण छात्र आवेदन फार्म भर सकते है. लाईब्रेरी साईंस के वर्ष 2012 एवं 2013 के उत्तीर्ण छात्र व एलएलबी के उत्तीर्ण छात्र वर्ष 2012 से वर्ष 2013 भी उपाधि के लिए आवेदन कर सकेंगे. दीक्षांत समारोह से 15 दिन पूर्व शोध की डिग्री प्राप्त करने वाले भी इसमें शामिल हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




