बादल ने सहारा से कोठिया तक पथ का किया लोकार्पण

बासुकिनाथ : झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सहारा से कोठिया तक पथ का रविवार को उदघाटन किया गया. विधायक बादल पत्रलेख ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर इस पथ का उदघाटन किया. करीब 35 करोड़ की लागत से कुल 18 किलोमीटर तक इस पथ का निर्माण कार्य कराया गया है. अवसर पर […]
बासुकिनाथ : झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सहारा से कोठिया तक पथ का रविवार को उदघाटन किया गया. विधायक बादल पत्रलेख ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर इस पथ का उदघाटन किया. करीब 35 करोड़ की लागत से कुल 18 किलोमीटर तक इस पथ का निर्माण कार्य कराया गया है.
अवसर पर बादल ने कहा कि इस पथ के बनने से सहारा से कोठिया सरैयाहाट तक आने जाने में लोगों को सुविधा होगी. लोगों ने इस पथ के बनने से सासंद निशिकांत दूबे एवं विधायक बादल पत्रलेख को धन्यवाद दिया. मौके पर श्यामसुंदर मोदी, अनुज मंडल, मुकेश यादव, जगदीश चौहान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




