झारखंड बंद के दौरान दुमका में आगजनी का मामला

Published at :28 Nov 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड बंद के दौरान दुमका में आगजनी का मामला

दुमका : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में 25 नवंबर को झारखंड बंद के दौरान धारा 144 लगे रहने के बावजूद उसका उल्लंघन करते हुए एसपी कॉलेज के समीप सड़क जाम कराते हुए वाहनों का परिचालन ठप करा देने, वाहनों में तोड़फोड़ नुकसान करने तथा उसे जला देने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने जैसे […]

विज्ञापन

दुमका : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में 25 नवंबर को झारखंड बंद के दौरान धारा 144 लगे रहने के बावजूद उसका उल्लंघन करते हुए एसपी कॉलेज के समीप सड़क जाम कराते हुए वाहनों का परिचालन ठप करा देने, वाहनों में तोड़फोड़ नुकसान करने तथा उसे जला देने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने जैसे आरोपों में नगर थाना पुलिस ने 15 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. इनमें से तीन पूर्व छात्रनेता और शेष वर्तमान में छात्र राजनीति में सक्रिय हैं. 1000-1200 अज्ञात लोगों को भी इस कांड में आरोपी बनाया गया है.

छात्रनेता श्यामदेव हेंब्रम…
प्रमुख प्राथमिकी नगर थाना कांड संख्या 276/16 को एसपी कालेज के पास घटना के वक्त प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी दुमका प्रखंड के कनीय अभियंता विकास कुमार की लिखित शिकायत पर दर्ज करायी गयी है. इसमें झारखंड विकास छात्र मोरचा के श्यामदेव हेंब्रम, मानवेल व ठाकुर हांसदा, झारखंड छात्र मोरचा के सिद्धोर हांसदा, राजीव बास्की, संजीव किस्कू, मिथुन दास व सत्यम मेहरा, आदिवासी बचाव संघर्ष मोरचा के प्रेम किस्कू, आदिवासी बचाव संघ के रवि हांसदा, आजसू के अनिल मरांडी के अलावा एसपी कॉलेज के उपाध्यक्ष संदीप टुडू, छात्र विजय हांसदा व अशोक आंबेदकर को नामजद आरोपी बनाया गया है.
पुलिस की पड़ताल जारी
घटना को लेकर नगर थाना पुलिस द्वारा पड़ताल तेज कर दी गयी है. रविवार को नगर थाना के सब इंस्पेक्टर रामचरित्र पाल दुमका-पाकुड़ रोड पर रेलवे पुल के समीप जांच की और गवाहों से पूछताछ की. कई अन्य बिंदुओं पर उनके द्वारा तहकीकात की जा रही थी.
एसपी कॉलेज के समीप तैनात हैं पुलिस
इधर घटना के तीसरे दिन रविवार को भी भारी संख्या में पुलिस बलों को एसपी कॉलेज से लेकर आसपास तैनात किया गया है और नजर रखने को कहा गया है. दुमका में रैपिड एक्शन फोर्स भी कैम्प किये हुए है. रैपिड एक्शन फोर्स को दो कंपनी जमशेदपुर से शनिवार को ही दुमका पहुंची थी.
आरोपितों में एसपी कॉलेज के उपाध्यक्ष संदीप टुडू, वासी बचाव मंच के रवि हांसदा और आजसू के अनिल कुमार मरांडी का भी नाम
भादवि की दफा 147, 148, 149,188, 353, 427,436 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत एफआइआर दर्ज
प्राथमिकी में सभी नामजद का ठिकाना एसपी कॉलेज का छात्रावास, कांड संख्या 276 में 1000-1200 अज्ञात को भी बनाया गया है आरोपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola