लोक अदालत में आठ मामले निष्पादित

Published at :27 Nov 2016 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में आठ मामले निष्पादित

दुमका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन शनिवार को प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विरेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में तथा कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अवधेश कुमार मिश्र, जिला जज द्वितीय रिजवान अहमद, जिला जज तृतीय पवन कुमार तथा प्राधिहकार सचिव मनीष कुमार मिश्र संयुक्त […]

विज्ञापन

दुमका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन शनिवार को प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विरेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में तथा कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अवधेश कुमार मिश्र, जिला जज द्वितीय रिजवान अहमद, जिला जज तृतीय पवन कुमार तथा प्राधिहकार सचिव मनीष कुमार मिश्र संयुक्त रूप से द्वारा प्रज्जवलित कर किया.

प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विरेंद्र प्रताप ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह-समझौता के आधार पर अधिक से अधिक वादों का निपटारा किया जाना चाहिए. जिससे वादाकारियों को समय एवं खर्चा से बचाया जा सकता है. साथ ही यह भी अपील की गई कि फौजदारी, दीवानी एवं पारिवारिक वादों का भी आपसी समझौता के आधार पर निपटारा किया जाय. बेंच नंबर 1 से बिजली से संबंधित कुल 6 वादों कर निबटारा किया गया.

जबकि बेंच नंबर द्वारा समझौता करते हुए उत्पाद से संबंधित 1 वादो का निपटारा करते हुए 2500 रुपये की वसूली किया गया. बेंच नंबर तीन द्वारा बैंक से संबंधित 1 वादा में 38 हजार 307 रुपये के समझौता करते हुए 11 हजार 500 रुपये की वसूली कर वादों का निपटारा किया गया. इस तरह तीन बेंचों के द्वारा कुल आठ वादों में समझौता के आधार पर निबटारा करते हुए 14 हजार रूपये की वसूली की गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola