पेंटिंग व निबंध समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित

Published at :23 Nov 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
पेंटिंग व निबंध समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित

काठीकुंड : सशस्त्र सीमा बल के 18वीं वाहिनी द्वारा काठीकुंड प्रखंड के घोर नक्सल प्रभावित इलाके नारगंज में सामाजिक चेतना अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसके तहत युवाओं के लिए जहां अंतर ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, वहीं बच्चों के लिए पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. कार्यक्रम का […]

विज्ञापन

काठीकुंड : सशस्त्र सीमा बल के 18वीं वाहिनी द्वारा काठीकुंड प्रखंड के घोर नक्सल प्रभावित इलाके नारगंज में सामाजिक चेतना अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसके तहत युवाओं के लिए जहां अंतर ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, वहीं बच्चों के लिए पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी.

कार्यक्रम का उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने फीता काट कर किया. अवसर पर एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने खिलाड़ियों को कर्तव्य का शपथ दिलायी. मौके पर एसपी अभियान इमानुएल बास्की, एसएसबी कमांडेंट ए हेमोचंद्रा के अलावा नरपत सिंह सहित एसएसबी और झारखंड पुलिस के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

संशोधन के विरोध में मशाल जुलूस, प्रदर्शन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola