एसपीटी में संशोधन हमें मंजूर नहीं

दुमका : एसपीटी व सीएनटी एक्ट में संशोधन को लेकर चल रहे प्रयासों को लेकर छात्रों की अहम बैठक छात्रनायक संदीप कुमार टुडू की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान सरकार की नीतियों तथा जनजातीय परामर्शदातृ समिति के सदस्यों के रवैये की आलोचना की गयी. छात्रों ने कहा कि एसपीटी और सीएनटी एक्ट आदिवासियों-मूलवासियों के लंबे […]
दुमका : एसपीटी व सीएनटी एक्ट में संशोधन को लेकर चल रहे प्रयासों को लेकर छात्रों की अहम बैठक छात्रनायक संदीप कुमार टुडू की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान सरकार की नीतियों तथा जनजातीय परामर्शदातृ समिति के सदस्यों के रवैये की आलोचना की गयी. छात्रों ने कहा कि एसपीटी और सीएनटी एक्ट आदिवासियों-मूलवासियों के लंबे संघर्ष और बलिदान के परिणाम स्वरूप बना था. ऐसे कानून में संशोधन किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जायेगा. बैठक में छात्रों ने कानून में संशोधन का विरोध नहीं करने वालों का राजनीतिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया. अस अवसर पर सिद्धोर हांसदा, मनोज सोरेन, आलोक कुमार सोरेन, रोहित मुर्मू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




