संयुक्त सचिव ने की अंचलाधिकारियों के साथ की बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

निर्धारित समय पर किये जायें म्यूटेशन दुमका : राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव राम कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित बैठक गुरुवार को समाहरणालय में आयोजित हुई. इस दाैरान राजस्व संग्रह, खैरात, ऑन लाइन लगान, म्यूटेशन, अवैध भूमि हस्तांतरण, खतियानों का डिजिटाइजेशन, ऑनलाईन रजिस्ट्री, लैंड बैंक आदि की समीक्षा […]
विज्ञापन
निर्धारित समय पर किये जायें म्यूटेशन
दुमका : राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव राम कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित बैठक गुरुवार को समाहरणालय में आयोजित हुई. इस दाैरान राजस्व संग्रह, खैरात, ऑन लाइन लगान, म्यूटेशन, अवैध भूमि हस्तांतरण, खतियानों का डिजिटाइजेशन, ऑनलाईन रजिस्ट्री, लैंड बैंक आदि की समीक्षा की गयी.
संयुक्त सचिव ने अवैध भूमि हस्तांतरण के मामले को चल स्तर पर निबटारा कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को भेजने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सीओ ऑन लाइन लगान एवं म्यूटेशन को प्राथमिकता देते हुए आवेदकों को सही जानकारी दें. उन्होंने विभिन्न विभागों के भूमि हस्तांतरण से संबंधित मामले के संबंध में सभी अधिकारियों को द्रुत गति से निबटारा करने का आदेश दिया. म्यूटेशन के आवेदन का निर्धारित समय सीमा में निष्पादन के लिए सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया.
भू लगान एवं खैरात वसूली की राशि के संबंध में यह निर्देश दिया कि जल्द से जल्द कोषागार के संबंधित शीर्ष में जमा करना सुनिश्चित करें. तहसील कार्यालय सह राजस्व कर्मचारी के आवास के निर्माण के संबंध में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्माण का आदेश दिया गया. इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता इन्दु गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी जिशान कमर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संदीप दुबे, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रवि रंजन, अवर निबंधन पदाधिकारी मनोज टुडू, सभी अंचल अधिकारी, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




