घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा

Published at :03 Nov 2016 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा

हड़ताल जारी रखने का लिया निर्णय दुमका : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुकदेव कुमार व महिलाध्यक्ष सुष्मिता सोरेन की अध्यक्षता में हुई. जिसमें रांची में चल रहे घेरा डालो-डेरा डालो व हड़ताल की समीक्षा की गयी. बैठक में उपस्थित पारा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शिक्षकों के प्रति आक्रोश व्यक्त करते […]

विज्ञापन

हड़ताल जारी रखने का लिया निर्णय

दुमका : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुकदेव कुमार व महिलाध्यक्ष सुष्मिता सोरेन की अध्यक्षता में हुई. जिसमें रांची में चल रहे घेरा डालो-डेरा डालो व हड़ताल की समीक्षा की गयी. बैठक में उपस्थित पारा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शिक्षकों के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य कमेटी के निर्णय के साथ चलने व हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया.
सुष्मिता सोरेन ने कहा कि अगर प्रखंड की सभी महिला व पुरुष शिक्षकों को सभी काम-काज छोड़कर रांची में हो रहे घेरा डालो-डेरा डालो में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी देनी चाहिए. कहा कि संघ के साथ नहीं चलने पर इस बार उन सभी पारा शिक्षक व शिक्षिकाओं को संघ से हटा दिया जायेगा. मौके पर विजय साह, शिव नंदन, सुहागनी मुर्मू, शिलवती मुर्मू, अनिता सोरेन, मालती सोरेन, मिना हेंब्रम, शिला मरांडी, सबादी किस्कू, संगीता कुमारी, सुरजमुनी सोरेन आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola