आपसी विवाद में युवक को कुदाल से मारकर किया घायल

दलाही : कुदाली से माथा में वार एक युवक को घायल कर देने का मामला सामने आया है. यह घटना मसलिया के गुमरो पंचायत के नोवजोड़ा गांव की है. अपने चचेरे भाई ने राजेंद्र राय को कुदाल से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घायल राजेन्द्र राय ने बताया गांव […]
दलाही : कुदाली से माथा में वार एक युवक को घायल कर देने का मामला सामने आया है. यह घटना मसलिया के गुमरो पंचायत के नोवजोड़ा गांव की है. अपने चचेरे भाई ने राजेंद्र राय को कुदाल से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घायल राजेन्द्र राय ने बताया गांव में अपने घर के समीप एक लड़का से हम परमेश्वर राय को दुमका कोर्ट जाने की खर्च से संबंधित बात कर रहे थे.
इसी दौरान परमेश्वर राय व उनके भाई मसुधन राय ने खर्च नहीं देने की बात कह कर मारने के लिए उतारू हो गया और सामने रखे कुदाले से वारकर मुझे घायल कर दिया. घायल राजेंद्र राय का इलाज सदर अस्पताल दुमका में कराया गया. खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




