टूरिस्ट बस के सारे पिछले पहिये खुलकर निकले, बाल-बाल बचे लोग

Published at :03 Oct 2016 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
टूरिस्ट बस के सारे पिछले पहिये खुलकर निकले, बाल-बाल बचे लोग

जामा : मका-देवघर पथ पर घोड़ीबाद स्थित सैनिक होटल के समीप एक टूरिस्ट बस का पिछला चारों पहिया उस वक्त खुलकर दूर जा गिरा, जब बस दुमका की ओर आ रही थी. जिस वक्त हादसा हुआ, बस की गति नियंत्रित थी. ऐसे में बस की बॉडी सड़क पर रगड़ खाते हुए बीच में खड़ी हो […]

विज्ञापन

जामा : मका-देवघर पथ पर घोड़ीबाद स्थित सैनिक होटल के समीप एक टूरिस्ट बस का पिछला चारों पहिया उस वक्त खुलकर दूर जा गिरा, जब बस दुमका की ओर आ रही थी. जिस वक्त हादसा हुआ,

बस की गति नियंत्रित थी. ऐसे में बस की बॉडी सड़क पर रगड़ खाते हुए बीच में खड़ी हो गयी और बड़ा हादसा टल गया. डब्ल्यूबी 57-2769 नंबर की यह बस गया में तर्पण मेला से पश्चिम बंगाल के राणाहाट वापस जा रही थी. बस में 58 यात्री सवार थे. सवार कार्तिक भल्ला ने बताया कि किसी को चोट नहीं लगी, लेकिन हादसे से बस सवार यात्री में अफरा-तफरी मच गयी. आधे घंटे तक सड़क जाम भी रहा. थाना प्रभारी फगुनी पासवान ने क्रेन मंगवाकर बस को बीच सड़क से हटवाया और वाहनों का परिचालन शुरु कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola