रवानगी को तैयार खड़ी पैसेंजर ट्रेन . ट्रेन से ही मंत्री डॉ लोइस मरांडी पहुंची दुमका

दुमका : भागलपुर-दुमका पैसेंजर ट्रेन पर ही सवार होकर राज्य की समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी हंसडीहा से दुमका पहुंची. उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी इसी ट्रेन से दुमका रेलवे स्टेशन पहुंचे. दुमका रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस ट्रेन का स्वागत किया. मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने […]
दुमका : भागलपुर-दुमका पैसेंजर ट्रेन पर ही सवार होकर राज्य की समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी हंसडीहा से दुमका पहुंची. उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी इसी ट्रेन से दुमका रेलवे स्टेशन पहुंचे. दुमका रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस ट्रेन का स्वागत किया. मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस नयी ट्रेन पर फूल बरसाया. आम जनता ने भी खुशी जाहिर की. इस दौरान जिला अध्यक्ष निवास मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश दत्ता, मुकेश अग्रवाल, महेश गण, मो सरिक, मो मनिर, पवन राणा, सोनत लायक, मनोज सिंह मेलर, रोहित साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




