विदेश दौरे को लेकर श्वेत पत्र जारी करे सरकार

Published at :28 Sep 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
विदेश दौरे को लेकर श्वेत पत्र जारी करे सरकार

दुमका पहुंचे कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कहा पत्रकारों से कहा पूर्व में ऐसे दौरे को लेकर भी सब कुछ साफ करने की है जरूरत दुमका : कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि पूरी टीम लेकर अमेरिका जाने वाले मुख्यमंत्री रघुवर दास को अपने विदेश और दूसरे राज्यों के […]

विज्ञापन

दुमका पहुंचे कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कहा

पत्रकारों से कहा पूर्व में ऐसे दौरे को लेकर भी सब कुछ साफ करने की है जरूरत
दुमका : कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि पूरी टीम लेकर अमेरिका जाने वाले मुख्यमंत्री रघुवर दास को अपने विदेश और दूसरे राज्यों के किये गये दौरे को लेकर श्वेत पत्र जारी करनी चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि किन निवेशकों से उनकी मुलाकात हुई और वे कितने का निवेश यहां करने जा रहे हैं. पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस विधायक ने कहा कि पूर्व में ऐसे दौरे को लेकर भी सब कुछ साफ करने की जरूरत है, ताकि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता भी सरकार की नीतियों से अवगत हो सके. श्री आलम ने कहा कि सरकार अगर इन दौरों से जुड़े श्वेत पत्र जारी नहीं करती, तो जनता यही समझेगी कि सरकार ने सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola