छात्र पढ़ाई के अलावे समाजसेवा में भी दें ध्यान

Published at :26 Sep 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र पढ़ाई के अलावे समाजसेवा में भी दें ध्यान

दुमका : जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज करने वाले छात्र नेताओं को सम्मानित किया. जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में एसपी कॉलेज छात्र संघ के नवनिर्वाचित सचिव खुर्शीद आलम, एसपी महिला कॉलेज की सचिव नेहा प्रिया एवं संयुक्त सचिव रीपा कुमारी को माला […]

विज्ञापन

दुमका : जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज करने वाले छात्र नेताओं को सम्मानित किया. जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में एसपी कॉलेज छात्र संघ के नवनिर्वाचित सचिव खुर्शीद आलम, एसपी महिला कॉलेज की सचिव नेहा प्रिया एवं संयुक्त सचिव रीपा कुमारी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव महेश राम चंद्रवंशी ने किया. श्री चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों का काम पढ़ाई के अलावे समाज सेवा में भी ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने विजयी छात्र उम्मीदवारों को छात्र हित में काम करते रहने की सलाह दी.

वहीं जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने विजयी छात्रों से कहा कि नियमित कक्षाएं, विश्वविद्यालय सहित सभी महाविद्यालयों में शैक्षणिक माहौल का निर्माण, नियमित सत्र व कक्षाएं, छात्रों की अधिकाधिक भागीदारी, कॉमन रूम एवं खेलकूद के व्यवस्था में सुधार के अलावे ज्ञानवर्द्धक यात्राएं के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए.

उन्होंने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने छात्रों को सक्रिय राजनीति से जोड़ने के लिए वोट देने की उम्र सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया था, ताकि लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ सके. मौके पर प्रेम कुमार साह,संजीत कुमार सिंह, नोवेल हांसदा, शहरोज शेख, पिंकु खान, टीपू खान, स्टीफन मरांडी, अकरम खान, बाबू खान, नाहिर खान, बलायचंद्र लायक, संतोष सिंह, निरंजन रजक, विपुल दास, आकाश शर्मा, करण कुमार, प्रीतम कुमार, मो नईम, अमन कुमार, फैजल खान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola