धूमधाम से मनी दीन दयाल की जयंती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

जन्मोत्सव . जिले भर में भाजपाइयों ने की श्रद्धासुमन अर्पित, बताये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प पंडित दीन दयाल के विचारों और दर्शन को आत्मसात करने का आह्वान दयाल जी के जीवन से भी लोगों को कराया अवगत दुमका : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जन पुस्तकालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी […]
विज्ञापन
जन्मोत्सव . जिले भर में भाजपाइयों ने की श्रद्धासुमन अर्पित, बताये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
पंडित दीन दयाल के विचारों और दर्शन को आत्मसात करने का आह्वान
दयाल जी के जीवन से भी लोगों को कराया अवगत
दुमका : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जन पुस्तकालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की और उनके विचारों और दर्शन को आत्मसात करने का आह्वान किया. कहा कि उनके बताये रास्ते पर चलकर ही हम उन्नत व सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं. श्री मंडल के अलावा उनकी जीवनी पर अनुज आर्य, सतीश कुमार, पवन केशरी, जवाहर मिश्रा, हरिहर दास, मनोज साह, ममता साह, प्रिया भारती, संजय जायसवाल आदि ने अपने विचारों को रखा. कार्यक्रम में मुख्य रुप से मुकेश अग्रवाल, सोनी हेंब्रम, प्रकाश प्रसाद, पिंटू कुमार, उदय सिंह,
दिनेश सिंह, अजय पाठक, पंकज वर्मा, मृणाल मिश्रा, गरीब दास, ओम केशरी, अरुण भुवानिया, शशांक शेखर भुई, सौरभ कुमार, ब्रांड गुप्ता, इंदु सिन्हा, अमित रक्षित, जितेंद्र साह, रामशंकर सिंह, लंबोदर दास, कुमार गौरव आदि मौजूद थे. रानीश्वर प्रखंड के कुमिरदहा में भाजपाइयों पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष उत्तम पाल, सुभाष दास, अपूर्व भंडारी के अलावा श्यामल रूज, विकास पाल, कविता पाल, सफीक खान,
लव पाल, अपूर्व भंडारी, पुलक घोष, जोसेफ मरांडी आदि उपस्थित थे़
काठीकुंड में प्रखंड अध्यक्ष लालचंद पाल की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. मौके पर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया. कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष सूर्य नारायण भगत ने उनके आदर्शों व उनके जीवनी से अवगत कराया. बीस सूत्री के उपाध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ के समय से पंडित जी द्वारा किये गए कार्यो से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी. बैठक में उमाशंकर भगत, मो आजाद अंसारी, जयप्रकाश गुप्ता, सोम हांसदा, जगदीश सिंह, गणेश राय, मो खलील अंसारी, अर्जुन मंडल, लीली हासदा, रामविलास ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, फटिक मंडल, कल्याणी देवी, गुरुचरण देहरी आदि मौजूद थे.
मसलिया में पंडित दीन दयाल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्त मुख्य रूप से उपस्थित थे. उनके साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्व उपाध्याय के फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. श्री दत्ता ने उनके जीवन शैली पर विस्तृत प्रकाश डालते हुई उनके बताये मार्ग पर चलने की बात कही. मौके पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप मुर्मू, सहदेव मरांडी, किशोर दास, माणिक दास, लाल्टू नंदी, सुबोध नंदी, सनत मुर्मू, सोमलाल कोल मौजूद थे.
वहीं शिकारीपाड़ा प्रखंड के सरसडंगाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी, जिसमें पूर्वी मंडल अध्यक्ष ढेना हांसदा की अध्यक्षता में बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम मरांडी व अन्य कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के फोटो पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर सुनील टुडू, विष्णु वर्मा, रूपा दास, जागू किस्कू, तेज नारायण भगत, लक्ष्मण मलैया, पिंटू अंसारी, बाबूराम आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. दूसरी ओर बरमसिया मे भाजपा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयंती मनायी गयी. जिसमे तरुण नंदी, गौतम शौ, अर्जुन मंडल साइमन सोरेन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




