एसपीटी सीएनटी में छेड़छाड़ बरदाश्त नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड कांग्रेस कमेटी सदस्यों ने सरकार के रवैये पर जतायी नाराजगी, कहा आदिवासी मूलवासी को भगाने का षड़यंत्र रच रही सरकार आदिवासी मूलवासी को अपनी जमीन से बेदखल कर पूंजीपतियों को देने का मन बना चुकी है सरकार दुमका : प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष नोवेल हांसदा की अध्यक्षता में जिला […]
विज्ञापन
प्रखंड कांग्रेस कमेटी सदस्यों ने सरकार के रवैये पर जतायी नाराजगी, कहा
आदिवासी मूलवासी को भगाने का षड़यंत्र रच रही सरकार
आदिवासी मूलवासी को अपनी जमीन से बेदखल कर पूंजीपतियों को देने का मन बना चुकी है सरकार
दुमका : प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष नोवेल हांसदा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई. जिसमें एसपीटी और सीएनटी के छेड़छाड़ पर विरोध जताया. जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि रघुवर सरकार द्वारा एसपीटी-सीएनटी एक्ट पर छेड़छाड़ कांग्रेसी बरदास्त नहीं करेगी.
यह एक्ट झारखंड में आदिवासी मूलवासी की सुरक्षा कवच है. इस पर बदलाव कर भाजपा सरकार उद्योगपतियों को झारखंड में स्थापित करने और आदिवासी मूलवासी को भगाने का षड़यंत्र रच रही है.
जिला महासचिव सागेन मुर्मू ने कहा कि सरकार अच्छे दिन लाने की बात कही थी और वह दिन सिर्फ पूंजीपतियों के लिये आया. सरकार आदिवासी मूलवासी को अपनी जमीन से बेदखल कर पूंजीपतियों को देने का मन बना चुकी है और यहां के मंत्री सिर्फ कटपुतली बनकर रह गये है. दुमका विधानसभा में महिला कॉलेज के छात्रावास की छात्राएं डीसी के पास पानी के लिए धरना देती है पर उसका निदान नही हो पाता है. राशन के लिए अबतक लाल कार्ड और पीला कार्ड जरूरतमंदों को नही मिल पाया है.
मध्यमवर्ग के नौकारी पेशा करने वालों का वर्त्तमान सरकार ने केरोसीन तक बंद करा दिया है. जबकि कांग्रेस की सरकार में मिल रहा था.प्रखंड अध्यक्ष नोवेल हांसदा ने कहा कि आम जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है. उन्होंने कहा कि एसपीटी सीएनटी की छेड़छाड़ के विरोध में 20 सितंबर को दुमका प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा. बैठक में लुसू मरांडी, मीनू मरांडी, रामजीवन राय सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




