शिक्षा राष्ट्र निर्माण का बेजोड़ माध्यम

Published at :09 Sep 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा राष्ट्र निर्माण का बेजोड़ माध्यम

दुमका : स्वयं सेवी संस्था नवीन संकल्प संस्थान की ओर से स्थानीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस विषय पर संस्था के सदस्यों ने अपने-अपने विचारों को पटल पर रखा. संस्था के संयोजक पवन कुमार झा ने कहा कि शिक्षा लोकतंत्र का ऐसा हथियार जिससे कोई भी जटिल […]

विज्ञापन

दुमका : स्वयं सेवी संस्था नवीन संकल्प संस्थान की ओर से स्थानीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस विषय पर संस्था के सदस्यों ने अपने-अपने विचारों को पटल पर रखा. संस्था के संयोजक पवन कुमार झा ने कहा कि शिक्षा लोकतंत्र का ऐसा हथियार जिससे कोई भी जटिल कार्य क्षण में सुलझ सकता है. शिक्षा राष्ट्र निर्माण का बेजोड़ माध्यम है. वहीं सदस्य दुर्गश कुमार चौधरी ने कहा हम तब ही सभ्य समाज के इंसान कहलायेंगे,

जब हम अपनी शिक्षा का सदुपयोग अच्छे कार्यों में कर सकेंगे. रिजवान आलम ने कहा कि अशिक्षा से ही समाज में अशांति फैलती है. अपने संबोधन में सदस्य अनुराग कुमार ने कहा कि समाज के सुधार में महिलाओं की शिक्षा का भी महत्वपूर्ण योगदान है. संस्था के अन्य सदस्यों महेश कुमार मंडल, प्रणव पांडेय, विकास कुमार, किरण कुमार, आकाश मंडल ने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola