जिले से 23,922 पोस्ट कार्ड सीएम को भेजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

जन संदेश यात्रा. स्थानीयता नीति में संशोधन की मांग को लेकर आजसू की पहल स्थानीयता नीति को आदिवासियों व मूलवासियों की अस्मिता के विपरीत बताया दुमका : आजसू पार्टी के जन की बात कार्यक्रम के प्रथम चरण का समापन मंगलवार को जिले के लोगों की जनभावनाओं से अवगत कराने के लिए 23922 पोस्ट कार्ड राज्य […]
विज्ञापन
जन संदेश यात्रा. स्थानीयता नीति में संशोधन की मांग को लेकर आजसू की पहल
स्थानीयता नीति को आदिवासियों व मूलवासियों की अस्मिता के विपरीत बताया
दुमका : आजसू पार्टी के जन की बात कार्यक्रम के प्रथम चरण का समापन मंगलवार को जिले के लोगों की जनभावनाओं से अवगत कराने के लिए 23922 पोस्ट कार्ड राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम प्रेषित कर किया गया. इससे पूर्व जन संदेश यात्रा की शुरुआत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के स्मारक स्थल से की गयी, जो सिदो कान्हू चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्रधान डाकघर में पोस्टकार्ड को प्रेषित करने के उपरांत समाप्त हो गयी.
जन संदेश यात्रा को नेतृत्व केंद्रीय उपाध्यक्ष जानाथन टुडू, आजसू के वरिष्ठ नेता दामोदर सिंह मेलर एवं दुमका जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया. जन संदेश यात्रा में शामिल हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष रघुवर सरकार द्वारा लागू की गयी स्थानीयता नीति में संशोधन की मांग कर रहे थे. उनके द्वारा इस स्थानीयता को आदिवासियों-मूलवासियों की अस्मिता के विपरीत बताया जा रहा था.
केंद्रीय उपाध्यक्ष जोनाथन टुडू ने कहा कि आजसू पार्टी भले ही सरकार में सहयोगी दल के रुप में साथ है, लेकिन आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकार का अतिक्रमण वह बरदाश्त नहीं करेगी. जन संदेश यात्रा में महिला नेत्री व संताल परगना प्रभारी जोबा रानी पाल, भोलानाथ गृही, फनीलाक, दिलीप राय, लंबोदर दर्वे, वसंत सिंह पहाड़िया, राम रंजन, दिलीप दत्ता, सुभाषिनी हेंब्रम, सोनी, सुनीता टुडू, खैरुन बीबी, ललन मिश्रा, दीपक चक्रवर्ती, संजय राउत, दिलीप दत्ता, सामेल मरैया, आनंदी राउत, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.
यात्रा बिरसा मुंडा के स्मारक स्थल से शुरू होेकर सिदो कान्हू चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्रधान डाकघर पहुंची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




