अपहरण के 10 घंटे बाद ही कर दी थी श्रवण की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

हत्या के बाद भी मांग रहे थे अपहरणकर्ता फिरौती की रकम 22 अगस्त की शाम अंडा खिलाने के बहाने श्रवण का किया अगवा कांड का मास्टर माइंड बुढ़ीकुरुवा का मिथुन व बेलगुमा का विकास कुमार दुमका : 12 वर्षीय श्रवण का अपहरण करने वाले अपराधियों ने अपहृत किये जाने के दस घंटे बाद ही उसकी […]
विज्ञापन
हत्या के बाद भी मांग रहे थे अपहरणकर्ता फिरौती की रकम
22 अगस्त की शाम अंडा खिलाने के बहाने श्रवण का किया अगवा
कांड का मास्टर माइंड बुढ़ीकुरुवा का मिथुन व बेलगुमा का विकास कुमार
दुमका : 12 वर्षीय श्रवण का अपहरण करने वाले अपराधियों ने अपहृत किये जाने के दस घंटे बाद ही उसकी हत्या कर दी थी. उसकी निर्ममता से हत्या करने के बाद भी फिरौती की रकम की मांग अपहर्ता करते रहे थे. मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी-2 रोशन गुड़िया ने कहा कि बेलगुमा जरमुंडी निवासी अशोक मंडल के भांजा श्रवण को 22 अगस्त की शाम अंडा खिलाने के बहाने अगुवा कर लिया गया था. 23 अगस्त की सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे भोर में ही उसकी हत्या रस्सी से गला घोंट कर कर दी गयी थी. हत्या से आधे घंटे पहले परिजनों को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी थी.
अपहर्ताओं ने श्रवण के मामा अशोक मंडल को फोन किया था. इस दौरान अपहर्ताओं में से एक विकास कुमार हजारी को श्रवण ने पहचान लिया. उधर विकास पर भी लोगों के शक की सूई घूमने लगी थी. ऐसे में विकास को डर सताने लगा था कि फिरौती की रकम मिल भी गयी, तो श्रवण को मुक्त कर देने के बाद भी उनका सच सामने आ जायेगा,
लिहाजा उसने श्रवण को ही मार डालने के लिए दबाव बनाया. फिरौती की रकम मांगे जाने के आधे घंटे बाद ही इन सभी ने श्रवण का गला रस्सी से घोंट दिया और शव को फेंक दिया. हालांकि उसकी हत्या के बाद भी वे अपनी पहचान छिपाते हुए फिरौती की रकम के लिए फोन करते रहे थे. हत्या के चार दिन बाद शव बरामद हो सका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




