महिला समेत दो ने गवायी जान

Published at :29 Aug 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
महिला समेत दो ने गवायी जान

दुर्घटना. बेटी काे स्कूल छोड़कर घर लौटने के क्रम में हुआ हादसा बेटी के पहचान पत्र से हुई शव की पहचान दोनों मृतक काठीकुंड-पलयनदाहा गांव के रहने वाले आइडी कार्ड पर अंकित नंबर से परिजनों को किया सूचित दुमका : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गढ़ियापानी गांव के समीप हुए हादसे में […]

विज्ञापन

दुर्घटना. बेटी काे स्कूल छोड़कर घर लौटने के क्रम में हुआ हादसा

बेटी के पहचान पत्र से हुई शव की पहचान
दोनों मृतक काठीकुंड-पलयनदाहा गांव के रहने वाले
आइडी कार्ड पर अंकित नंबर से परिजनों को किया सूचित
दुमका : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गढ़ियापानी गांव के समीप हुए हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गयी. दोनों अपनी बेटी को स्कूल छाेड़कर घर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि कलावती देवी (35 वर्ष) अपने गांव के एक शख्स के साथ मोटरसाइकिल से बेटी चिंतामणि कुमारी को छोड़ने कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय काठीकुंड गयी थी. लौटने के क्रम में कारुडीह मोड़ के गढ़ियापानी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. जिससे उनकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक के पास से उनकी पुत्री का पहचान पत्र मिला.
जिसके जरिये महिला की पहचान कलावती देवी के रूप में हुई. उक्त कागजात के मुताबिक वह काठीकुंड-पलयनदाहा गांव के रहने वाले हैं. पहचान पत्र में अंकित मोबाइल नंबर से उनके परिवार वालों को सूचना दी गयी है. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है. श्री रंजन ने कहा कि घटनास्थल को देख ऐसा प्रतीत होता है कि वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई है, जिसके कारण दोनों मृतक सड़क से काफी दूर जा गिरे थे.
बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल
बासुकिनाथ. जरमुंडी थानांतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के समीप बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटना में जरमुंडी प्रखंड डुमरिया गांव का रहने वाला अमर मुर्मू घायल हो गया. वह रोड पार कर रहा था. इसी बीच तेज गति में जा रहे बाइक की चपेट में आने से दुर्घटना हुई. परिजनों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola