सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

रानीश्वर : दुमका-सिउड़ी पथ पर रानीश्वर थाना क्षेत्र के बिलकी नदी पुल के पास रविवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिउड़ी अस्पताल पहुंचाया गया. घायल दोनों युवक वीरभूम जिले के चंद्रपुर का रहने वाला. जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई […]
विज्ञापन
रानीश्वर : दुमका-सिउड़ी पथ पर रानीश्वर थाना क्षेत्र के बिलकी नदी पुल के पास रविवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिउड़ी अस्पताल पहुंचाया गया. घायल दोनों युवक वीरभूम जिले के चंद्रपुर का रहने वाला. जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है़ दोनों युवक बाइक से चुटोनाथ मंदिर में पूजा कर वापस घर लौट रहे थे. बिलकी नदी पुल के पास बने गड्ढे में बाइक नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ज्ञात हो कि बिलकी नदी पर एक साल पहले नया पुल का निर्माण कराया गया था. करीब छह महीना पहले पुल का पहुंच पथ बनाया गया है़ पहुंच पथ घटिया किस्म के बनाये जाने से कुछ ही दिनों बाद जर्जर हो गया. जिससे अक्सर यहां दुर्घटनाएं होती रहती है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




