झारखंड आंदोलनकारी मंच का तृतीय केंद्रीय महासम्मेलन 14 सितंबर को

बासुकिनाथ : झारखंड आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष बाबूराम मुर्मू ने बताया कि आंदोलनकारी मंच का तीसरा केंद्रीय महासम्मेलन आगामी 14 सितंबर बुधवार को इंडोर स्टेडियम दुमका में होगा. जिसमें राज्य सरकार के विरोध में आंदोलन चलाने की रणनीति निर्धारित की जायेगी. जिला अध्यक्ष श्री मुर्मू ने बताया कि महासम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारी […]
बासुकिनाथ : झारखंड आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष बाबूराम मुर्मू ने बताया कि आंदोलनकारी मंच का तीसरा केंद्रीय महासम्मेलन आगामी 14 सितंबर बुधवार को इंडोर स्टेडियम दुमका में होगा. जिसमें राज्य सरकार के विरोध में आंदोलन चलाने की रणनीति निर्धारित की जायेगी. जिला अध्यक्ष श्री मुर्मू ने बताया कि महासम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारी समिति का गठन किया गया है. समिति में अशोक मुर्मू, अरुण मंडल, सुप्रियोदास गुप्ता, बाबुराम मुर्मू, रामजीवन सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज पांडेय, दिलीप दत्ता एवं हाजी युनिस मियां को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं प्रखंड वार भी समिति का गठन किया है ताकि प्रमंडल के सभी प्रखंडों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलनकारी महासम्मेलन में पहुंच कर लाभान्वित हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




