बासुकिनाथधाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Published at :26 Aug 2016 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
बासुकिनाथधाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बासुकिनाथ : भाद्र मास कृष्णपक्ष अष्टमी तिथि गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र के वृष लग्न के मध्यरात्रि में चंद्रोदय के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ. बासुकिनाथ मंदिर प्रांगण झूलन मंदिर एवं जरमुंडी ठाकुरबाड़ी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्तों द्वारा मनाया गया. देवकी व वासुदेव की प्रतिमा स्थापित कर […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : भाद्र मास कृष्णपक्ष अष्टमी तिथि गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र के वृष लग्न के मध्यरात्रि में चंद्रोदय के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ. बासुकिनाथ मंदिर प्रांगण झूलन मंदिर एवं जरमुंडी ठाकुरबाड़ी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्तों द्वारा मनाया गया. देवकी व वासुदेव की प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना किया.

राधा-कृष्ण के मंदिर में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा. जन्म के बाद भगवान के चरणों में तरह-तरह के मिष्ठान का भोग लगाकर भक्तों के बीच वितरण किया गया. नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…. के नारे से ठाकुर जी का मंदिर गुंजायमान रहा. श्रीकृष्ण की उपासना को समर्पित भादो मास विशेष फलदायी माना गया है.

परेशानियों के बीच मुस्कुराते हुए अवतरित हुए श्रीकृष्ण विपतियों से घिरे जीवन में भी कृष्ण कभी व्यथित नहीं हुए. भगवान श्रीकृष्ण की आंखें कारागार में खुली, माता-पिता के लालन पालन से वंचित रहे, गायें चराकर बचपन बिताया. धर्म का उत्थान व पाप का क्षय के लिए भगवान का जन्म हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola