अवैध लकड़ी लदा वाहन जब्त

Published at :26 Aug 2016 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध लकड़ी लदा वाहन जब्त

गुप्त सूचना पर गोपीकांदर पुलिस ने की कार्रवाई पश्चिम बंगाल ले जायी जा रही थी लकड़ियां चालक व लकड़ी माफिया मौका देख फरार गोपीकांदर : थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात अवैध लकड़ी लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है. रोलडीह गांव के पास से डब्ल्यूबी 53-3982 को जब्त […]

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर गोपीकांदर पुलिस ने की कार्रवाई

पश्चिम बंगाल ले जायी जा रही थी लकड़ियां
चालक व लकड़ी माफिया मौका देख फरार
गोपीकांदर : थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात अवैध लकड़ी लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है. रोलडीह गांव के पास से डब्ल्यूबी 53-3982 को जब्त किया गया. हालांकि गाड़ी का चालक और लकड़ी माफिया भागने में कामयाब रहा. इस पिकअप वैन में 21 पीस अवैध लकड़ी लदा हुई थी. जिसमें अधिकांश लकड़ियां गम्हार की थी. बहरहाल पुलिस गाड़ी के मालिक और लकड़ी कारोबारी का नाम-पता लगाने में जुटी है है.
ऐसे में अब तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हो पायी है. गोपीकांदर इलाके में लकड़ी माफिया पिछले कुछ दिनों से खरौनी, मूसना, गोपीकांदर पंचायत के जंगलों में सक्रिय हो गये हैं. पिकअप वैन और ट्रैक्टर में लादकर उसे पश्चिम बंगाल में बेचा जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola