दुमका में गांजा का अवैध धंधा चरम पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : उपराजधानी दुमका में गांजा का धंधा इन दिनों चरम पर है. एक दिन में दो से तीन लाख रुपये के गांजा की बिक्री हो रही है. दुमका में बस पड़ाव की कई गुमटियों के अलावा वीर कुंवर सिंह चौक के इर्द-गिर्द सालोभर गांजा बिकता रहता है. इन स्थानों पर गांजा के कश खींचते […]
विज्ञापन
दुमका : उपराजधानी दुमका में गांजा का धंधा इन दिनों चरम पर है. एक दिन में दो से तीन लाख रुपये के गांजा की बिक्री हो रही है. दुमका में बस पड़ाव की कई गुमटियों के अलावा वीर कुंवर सिंह चौक के इर्द-गिर्द सालोभर गांजा बिकता रहता है. इन स्थानों पर गांजा के कश खींचते लोग आसानी से नजर आते हैं. श्रावण में बाहर से आने वाले कांवरिया भी गांजा खरीदते नजर आते हैं. बासुकिनाथ में भी गांजा की इन दिनों खूब खपत हो रही है. सिगरेट में डालकर गांजा बेचा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




