काठीकुंड में भी वृक्ष गिरा, बिजली आपूर्ति रही प्रभावित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय सहित 241 गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली नहीं है. प्रखंड में आंधी पानी आने से बिजली गुल होना आम बात है. विभाग के कनीय अभियंता पोरेश सोरेन ने बताया कि आंधी पानी से दुमका से बरमसिया सबस्टेशन के बीच 33 हजार लाइन में फाल्ट आने के कारण सबस्टेशन […]
विज्ञापन
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय सहित 241 गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली नहीं है. प्रखंड में आंधी पानी आने से बिजली गुल होना आम बात है. विभाग के कनीय अभियंता पोरेश सोरेन ने बताया कि आंधी पानी से दुमका से बरमसिया सबस्टेशन के बीच 33 हजार लाइन में फाल्ट आने के कारण सबस्टेशन में विद्युत आपूर्ति ठप थी. 33 हजार लाइन ठीक कर लिया गया है. देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल की जायेगी.
इन इलाकों में गिरे पेड़
अधीक्षण अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लगातार बारिश होने से जगह-जगह पेड़ गिर गये थे. कहीं तार टूट कर गिर गया था. शहर में कचहरी परिसर, आयुक्त कार्यालय, मजिस्ट्रेट कोलोनी, लखीकुंडी आदि इलाकों में वृक्ष गिरने से पोल और तार को नुकसान पहुंचा. टीम ग्रामीण इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




