पेड़ से लटकता मिला महिला का शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Aug 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत हथनामा पंचायत चंदनपहाड़ी रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की शाम पेड़ से एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव लटकता मिला. सूचना मिलने के बाद एसआइ कन्हैया दास पुलिस बल के साथ चंदनपहाड़ी गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटनास्थल पर आसपास के […]
विज्ञापन
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत हथनामा पंचायत चंदनपहाड़ी रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की शाम पेड़ से एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव लटकता मिला.
सूचना मिलने के बाद एसआइ कन्हैया दास पुलिस बल के साथ चंदनपहाड़ी गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटनास्थल पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गयी. महिला के शव की पहचान नहीं हो पायी. पुलिस ने बताया कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर कोई मारकर महिला को यहां लटका दिया यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




