मनरेगा योजना की बीडीओ से शिकायत

Published at :03 Aug 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा योजना की बीडीओ से शिकायत

रानीश्वर : कुमिरदहा पंचायत के रघुनाथपुर गांव में सिंचाई नाली निर्माण के लिए बिना ग्रामसभा किये तथा बिना मेट चयन किये निर्माण कार्य शरू किये जाने की शिकायत ग्रामीणों ने बीडीओ से की है. बीडीओ को सौंपे गये शिकायत में ग्रामीणों ने रघुनाथपुर गांव के वार्ड नंबर पांच में मनरेगा योजना से एक सिंचाई नाली […]

विज्ञापन

रानीश्वर : कुमिरदहा पंचायत के रघुनाथपुर गांव में सिंचाई नाली निर्माण के लिए बिना ग्रामसभा किये तथा बिना मेट चयन किये निर्माण कार्य शरू किये जाने की शिकायत ग्रामीणों ने बीडीओ से की है. बीडीओ को सौंपे गये शिकायत में ग्रामीणों ने रघुनाथपुर गांव के वार्ड नंबर पांच में मनरेगा योजना से एक सिंचाई नाली का निर्माण मामले में कार्रवाई की मांग की है. गांव के हाबुल माल के घर से गौतम दास के घर तक सिंचाई नाली का निर्माण होगा.

ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना के लिए न ही ग्रामसभा किया गया है और न ही मेठ का ही चयन किया गया है. ग्रामीणों ने बीडीओ से योजना का निरीक्षण करने का अनुरोध किया है. शिकायत करने वालों में ग्राम प्रधान स्वप्न माल, वार्ड सदस्य राम शंकर साह व ललीन मुर्मू, काजल हाजरा आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola